Join Telegram

Join Now

 

Click Here

School Holidays October 2025: इतने दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, छुट्टियों की नई लिस्ट जारी

School Holidays October 2025: अक्टूबर का महीना अब बस शुरू होने को ही है और ऐसे में इस माह में छात्रों को काफी ज्यादा छुट्टियां मिलने वाली हैं। दरअसल अक्टूबर के महीने में ऐसे बहुत से विशेष त्योहार हैं जिनके चलते विद्यालय बंद रखे जाएंगे।

Click Here

यही कारण है कि अक्टूबर का महीना स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए काफी ज्यादा खास माना जा रहा है। तो विद्यार्थियों को बहुत सारी छुट्टियां प्राप्त होंगी क्योंकि इस महीने में दशहरा, दीपावली, गांधी जयंती, भाई दूज, गोवर्धन, छठ पूजा जैसे बहुत सारे त्यौहार हैं।

Click Here

अगर आप भी स्कूल जाने वाले एक छात्र हैं और आप यह जानना चाहते हैं कि अक्टूबर के महीने में कब-कब आपको स्कूल नहीं जाना होगा तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे अक्टूबर सभी छुट्टियों के बारे में। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे यह महीना आप सबके लिए बेहद खास होने वाला है।

स्कूल हॉलिडे अक्टूबर

अक्टूबर का महीना इस बार विद्यार्थियों के लिए काफी ज्यादा विशेष रहने वाला है क्योंकि इस महीने में बहुत से बड़े त्यौहार हैं। आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि गांधी जयंती से लेकर दशहरा, दिवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार अक्टूबर के महीने में हैं।

पर त्यौहारों के अलावा अक्टूबर के महीने में विद्यार्थियों को रविवार के अवकाश के अलावा कुछ शनिवारों की छुट्टियां भी प्राप्त होंगी। इसके कारण विद्यालय बहुत से दिन बंद रहेंगे और छात्र अपने घर पर रहकर सभी त्यौहारों को काफी आराम से और आनंद के साथ मना पाएंगे।

अक्टूबर के महीने की छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर के महीने में विद्यार्थियों को जिस दिन स्कूल नहीं जाना होगा इन सबकी जानकारी हमने नीचे सूची बनाकर दी है-

  • गांधी जयंती और दशहरा यह दोनों त्यौहार 2 अक्टूबर वाले दिन हैं जिसकी वजह से स्कूल बंद रहेंगे।
  • आगे फिर 5 अक्टूबर को रविवार है जिसके चलते देश के विद्यालय बंद रहेंगे।
  • फिर 11 अक्टूबर वाले दिन दूसरा शनिवार है जिसके कारण बहुत से विद्यालय बंद रहेंगे।
  • फिर 12 अक्टूबर को रविवार के चलते स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
  • इसके बाद फिर 19 अक्टूबर को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी।
  • फिर 20 अक्टूबर वाले दिन दीपावली का त्यौहार है और इस दिन सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
  • इसके पश्चात फिर 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है जिसकी वजह से छात्रों की छुट्टी रहेगी।
  • आगे फिर 23 अक्टूबर को भाई दूज के त्यौहार के कारण स्कूलों का अवकाश रहेगा।
  • इसके बाद फिर 25 अक्टूबर को चौथा शनिवार है जिसकी वजह से देश के कुछ विद्यालय बंद रहेंगे।
  • इस तरह से फिर 26 अक्टूबर को रविवार है और इस दिन भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
  • आगे फिर 27 अक्टूबर वाले दिन ललई छठ है जिसके कारण विद्यालयों का अवकाश रहेगा।
  • इस महीने के अंत में यानी 28 अक्टूबर को छठ पूजा है जिसके कारण स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

देश के कौन से राज्य में कब रहेगा अवकाश

जैसा कि आपको पता है कि हमारा देश काफी बड़ा है और इस तरह से देश के हर राज्य अथवा क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टियों में कुछ थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। इसके बारे में हमने जानकारी निम्नलिखित प्रदान की है-

पश्चिम बंगाल

  • पश्चिम बंगाल में 24 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक विद्यालय दुर्गा पूजा के कारण बंद रखे जाएंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि निजी विद्यालयों और सरकारी विद्यालयों की छुट्टियों की तिथियों में कुछ थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि तब सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं फिर 6 अक्टूबर से आरंभ होंगी।

बिहार

  • बिहार जैसे राज्य में 27 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। जानकारी के लिए बताते चलें कि बिहार के कुछ जिलों में अक्टूबर के महीने की यह छुट्टियां कुछ बढ़ सकती हैं। इस प्रकार से यह छुट्टियां 5 अक्टूबर तक बढ़ने की संभावना हो सकती है।

झारखंड

  • देश के झारखंड राज्य में 27 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सरकारी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इस तरह से हम आपको यहां बताते चलें कि झारखंड के कुछ विद्यालयों में 5 अक्टूबर तक अवकाश रहने की संभावना है।

दिल्ली

  • हमारे देश की राजधानी दिल्ली में 29 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। हालांकि निजी स्कूलों की छुट्टियां कुछ अलग हो सकती हैं। इस प्रकार से यदि स्कूलों का अवकाश भिन्न रहता है तो तब कक्षाएं 3 अक्टूबर से प्रारंभ होंगीं।

ओडिशा

  • ओडिशा में 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक विद्यालयों का अवकाश रहेगा। इस प्रकार से इस राज्य में विद्यालय 3 अक्टूबर से खुलने संभव हैं।

असम

  • असम राज्य में जो दशहरे की छुट्टियां हैं वह 30 सितंबर तक चलने वाली हैं। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि गांधी जयंती की छुट्टी असम राज्य में 2 अक्टूबर को रहेगी और इस दिन सभी विद्यालय बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को दशहरे की और गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। इस प्रकार से विद्यार्थियों को इन दिनों स्कूल नहीं जाना होगा।

महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र राज्य में भारी बारिश की संभावना है और इस वजह से 29 सितंबर से लेकर बहुत से जिलों में प्रशासन की तरफ से स्कूलों को बंद रखे जाने की घोषणा की गई है।

छात्र स्कूलों की छुट्टियां कैसे चेक करे?

हमारा देश क्योंकि काफी बड़ा है और इसलिए सभी छात्रों को हम यहां पर यही सलाह देना चाहते हैं कि वे अपने राज्य और अपने शहर के अनुसार छुट्टियों को अवश्य चेक कर लें। दरअसल इसके पीछे कारण है कि हर क्षेत्र में अक्टूबर के महीने का अवकाश अलग-अलग हो सकता है।

इसके अलावा हम आपको यह भी बताते चलें कि मौसम अथवा सरकारी घोषणाओं के आधार पर अथवा स्थानीय त्यौहारों के चलते इन छुट्टियों में बदलाव भी संभव है। इसलिए माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे विद्यालय से छुट्टियों की सही और पूरी जानकारी जरूर जान लें।

इसके लिए आप चाहें तो आप राज्य के शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर को भी चेक कर सकते हैं। इस प्रकार से आप इस कैलेंडर को संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

FAQs

अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती और दशहरा कब है?

गांधी जयंती और दशहरा 2 अक्टूबर वाले दिन है।

छुट्टियों की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

अपने स्कूल से संपर्क करके या फिर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए छुट्टियों के कैलेंडर से।

अक्टूबर के महीने में स्कूल की छुट्टियां क्यों होती हैं?

क्योंकि इस महीने में बहुत सारे बड़े त्यौहार होते हैं।

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Click Here
error: Content is protected !!
Sticky WhatsApp Join Button ग्रुप से जुड़ें