Join Telegram

Join Now

 

Click Here

Lado Lakshmi Yojana News : ऑनलाइन करना होगा आवेदन! हरियाणा की महिलाओं को मिलेगी ₹2100 की आर्थिक सहायता

Lado Lakshmi Yojana News : हरियाणा सरकार ने हरियाणा के महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए काफी सारी योजनाएं शुरू की है। अभी कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने एक और नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया था, जिसका नाम लाडो लक्ष्मी योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने अभी इस योजना को हरियाणा में लागू नहीं किया है। उम्मीद है कि यह योजना फरवरी की शुरुआत में हरियाणा में लागू होगी।

Click Here

अगर आप भी हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई इस नई योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन कर सकता है आवेदन और किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत।

क्या है हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना

Click Here

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को प्रति महीना सरकार की तरफ से ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना एक जनकल्याणकारी योजना है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के फायदे के लिए लाडली बहन योजना को शुरू किया था। इस योजना की तर्ज पर ही हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने का ऐलान किया है।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन

  • हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई लाडो लक्ष्मी योजना के तहत केवल 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला के पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है।
  • इस योजना के तहत तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता की जानकारी, मोबाइल नंबर, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, ईमेल आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज शामिल है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लाडो लक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको फैमिली आईडी नंबर भरना होगा। अब सेंड ओटीपी विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर परिवार के सदस्यों की जानकारी खुलेगी। अब आपको उस महिला सदस्य का चयन करना होगा जो इस योजना के तहत लाभ हासिल करना चाहती हैं। इसके लिए आपको एक आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा। अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करवाना होगा।

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Click Here
error: Content is protected !!
Sticky WhatsApp Join Button ग्रुप से जुड़ें